✕
आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में अधिकारी, संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश
By EditorialPublished on
जोधपुर ( कासं ) । विधानसभा आम चुनाव (Assembly General Election) 2023 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सम्भागीय आयुक्त ने पुलिस, आबकारी, परिवहन, वन विभाग एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में गत तीन माह की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में व्यापक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यवाही की साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।

x

जोधपुर ( कासं ) । विधानसभा आम चुनाव (Assembly General Election) 2023 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सम्भागीय आयुक्त ने पुलिस, आबकारी, परिवहन, वन विभाग एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में गत तीन माह की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में व्यापक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यवाही की साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए।
सम्भागीय आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए आवश्यक जब्ती कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं आबकारी विभाग आपसी समन्वय के साथ संयुक्त जांच दल गठित कर जब्ती की कार्यवाही करें।
साथ ही रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। मेहरा ने शराब दुकानों एवं गोदामों की प्रभावी निगरानी के साथ ही चेक पोस्ट एवं नाकों पर सघन तलाशी के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को अवैध हथियारों के जब्ती के लिए सघन अभियान चला कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित (अपराध) राजेंद्र मीणा, किया। उन्होंने परिवहन विभाग अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को अनाधिकृत एवं बिना ओमप्रकाश बिश्नोई, जिला कागजात वाहनों के विरुद्ध सख्त आबकारी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजपुरोहित, क्षेत्रीय परिवहन सम्भागीय आयुक्त ने वाणिज्यिक अधिकारी हरफूल पंकज, कर विभाग एवं वन विभाग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश नियम विरुद्ध गतिविधियों पर कुमार, वाणिज्य कर अतिरिक्त सख्त कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त विनोद मेहरा सहित दिए। बैठक में मुख्य वन संरक्षक संबंधित विभागीय अधिकारीगण एसआरवी मूर्ति, डीसीपी उपस्थित रहे।
सड़कों से हटने लगे राजनीतिक पोस्टर
जोधपुर (कासं)। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी, जिसमें छत्तीसगढ़ में दो चरणों में जबकि अन्य चार राज्यों में एक एक चरण में मतदान होंगे। सभी राज्यों के नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि मिजोरम में 07 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 07 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का चुनाव 17 नवम्बर को होंगे ।
राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगी। उन्होंने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं आचार संहिता के लगते ही चुनावी पोस्टर भी हटने शुरु हो चुके हैं। इस संबंध में जोधपुर नगर निगम ने दो दिन पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। प्रदेश में बड़ी संख्या में इंदिरा रसोई योजना के पोस्टर लगे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर है। अब आचार संहिता लगने के साथ ही इन सभी पोस्टर्स को हटा लिया जाएगा।
- Electoral Preparations 2023 Assembly Elections Regional Commissioner B.L. Mehra Review Meeting Police Excise Transport Forest Department Commercial Tax Department Progress Future Plans Weekly Report Vigilance Unlawful Weapons Election Commission Clean and Impartial Elections Joint Inspection Team Night Patrolling Liquor Shops Check Posts Illegal Firearms Strict Action Unauthorized Vehicles Surinder Singh Additional Regional Commissioner Omprakash Bishnoi Pankaj Harphool Tax Evasion Vigorous Campaign Main SEO-Focused Keywords Indira Rasoi Scheme Removal of Posters Ashok Gehlot Bjp congress Rahul Gandhi Jodhpur Rajasthan Election Preparedness

Editorial
Next Story
Related News
X
