jain
मुंबई। आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) के सानिध्य में भंवरलाल कर्णावट (Bhanwarlal Karnavat) की स्मृति में दिया जाने वाला बोधि सम्मान (Bodhi honor) डॉ. जतनलाल डागा (Dr. Jatanlal Daga) एवं पारसमल दुगड़ (Parsamal Dugad) को दिया गया। आचार्य महाश्रमण ने इस अवसर पर कहा कि मानव जीवन एक दुर्लभ जीवन है।जीवन में संयम की साधना के साथ सेवा भावना विकसित हो तो यह जीवन सार्थक सिद्ध हो सकता है। फाउंडेशन अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कर्णावट ने विचार रखे। चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, किशनलाल डागलिया, मनोहरलाल डागा, राजकुमार चपलोत, सुरेंद्र कोठारी, महावीर मेड़तवाल, विनोद बोहरा उपस्थित रहे। संचालन लता कर्णावट ने किया।
Next Story