✕
महारेरा का निर्देश – बिल्डर्स को देनी होगी अपनी सारी जानकारी
By EditorialPublished on
यानि प्रमोटर्स को अपने स्टेटस के साथ ही अपने सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी अपलोड करना आवश्यक कर दिया गया है। इस निर्देश का मकसद ग्राहकों को बिल्डर की सारी जानकारी से अवगत कराना है ताकि वे बेहतर निर्णय ले सकें। कई बिल्डर अपूर्ण जानकारी के बल पर ग्राहकों (Customers) से रकम ऐंठ लेते हैं और प्रोजेक्ट अधूरा छोडकर चंपत हो जाते हैं। ऐसे बिल्डर किसी अन्य राज्य में जाकर इस तरह से फिर कारोबार कर सकते हैं। लिहाजा बिल्डर्स की पूरी जानकारी देना अब महारेरा ने अनिवार्य कर दिया है।

x

मुंबई : घर खरीदते समय ग्राहकों को प्रोजेक्ट और बिल्डर (Builder) से संबंधित सारी जानकारी मिलने और ग्राहक हितों को सुरक्षित (Safe) करने की दिशा में महारेरा (MahaRERA) ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। महारेरा ने अब प्रोजेक्ट प्रमोटर्स को यह अनिवार्य कर दिया है कि वे वेबसाइट पर अपनी सारी जानकारी प्रदर्शित करें जिसमें बिल्डर देशभर में अन्य किसी भी रेरा अंतर्गत पंजीकृत किसी भी प्रोजेक्ट्स में जुड़े हैं तो उन प्रोजेक्ट्स और उनसे संबंधित फर्मों की सारी जानकारी प्रदर्शित करनी होगी. साथ ही बिल्डर को यदि किसी नियामक प्राधिकारी द्वारा कोई भी वारंट इत्यादी जारी किया गया है तो उसकी जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी।
यानि प्रमोटर्स को अपने स्टेटस के साथ ही अपने सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी अपलोड करना आवश्यक कर दिया गया है। इस निर्देश का मकसद ग्राहकों को बिल्डर की सारी जानकारी से अवगत कराना है ताकि वे बेहतर निर्णय ले सकें। कई बिल्डर अपूर्ण जानकारी के बल पर ग्राहकों (Customers) से रकम ऐंठ लेते हैं और प्रोजेक्ट अधूरा छोडकर चंपत हो जाते हैं। ऐसे बिल्डर किसी अन्य राज्य में जाकर इस तरह से फिर कारोबार कर सकते हैं। लिहाजा बिल्डर्स की पूरी जानकारी देना अब महारेरा ने अनिवार्य कर दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X