✕
हत्या के प्रयास में हिस्ट्रीशीटर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
इन लोगों ने हल्ला किया तो अन्य परिजन आ गए और आरोपी फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र जाखड़, विकास कुमार, विपिन कुमार, शंकर, रमेश चन्द्र, शांति लाल की टीम ने प्रकरण में वांछित आकाश उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल व गोविन्द उर्फ भाई पुत्र गोटु निवासी इन्द्रा कॉलोनी गोवर्धन विलास हाल सरूपगंज इन्द्रा कॉलोनी सिरोही व एक अन्य को सिरोही के जंगलो से पकड़ा। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तलवार और लट्ठ बरामद किया। आरो

x

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले की टीड़ी थाना पुलिस ने एक युवक पर हत्या की नीयत से हमला करने में गोवर्धनविलास थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित दो को गिरफ्तार किया है।
इन लोगों ने हल्ला किया तो अन्य परिजन आ गए और आरोपी फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई प्रताप सिंह, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल नरेन्द्र जाखड़, विकास कुमार, विपिन कुमार, शंकर, रमेश चन्द्र, शांति लाल की टीम ने प्रकरण में वांछित आकाश उर्फ राहुल पुत्र बाबूलाल व गोविन्द उर्फ भाई पुत्र गोटु निवासी इन्द्रा कॉलोनी गोवर्धन विलास हाल सरूपगंज इन्द्रा कॉलोनी सिरोही व एक अन्य को सिरोही के जंगलो से पकड़ा। आरोपी से घटना में प्रयुक्त तलवार और लट्ठ बरामद किया। आरोपी आकाश गोवर्धनविलास थाने का हिस्ट्रीशीटर है और गोवर्धनविलास में भी हत्या के प्रयास में भी वांछित है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि तुलसीराम पुत्र रामलाल निवासी टीडी फला गोरदा ने मामला दर्ज करवाया कि 30 दिसम्बर को रात्रि 2 बजे वह अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान आकाश पुत्र बाबूलाल व गोविन्द पुत्र गोट निवासी इन्द्र कॉलोनी गोवर्धन विलास अपने दो अन्य साथियों के साथ मकान की छत पर आ गये। इनमें आकाश के हाथ में पिस्टल थी उसने जान से मारने की नियत से उस पर फायर करने लगा, इसी दौरान उसकी पत्नी की आंख खुल गई और उसने आकाश का हाथ पकड़ कर खींच लिया, जिससे फायर नही हो पाया। तभी गोविन्द ने तलवार उसकी पत्नी की गर्दन पर रख कर धमकाया। उसकी पत्नी तलवार हटाने लगी तो हथेली पर चोट आई फिर आकाश ने तलवार की मूठ से उसके सिर में मारी, जिससे वह घायल हो गया।
Next Story
Related News
X

