Indian Hockey Team-CM Naveen Patnaik
भुवनेश्वर (एजेंसी) : दुनियाभर के 288 सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी 13 जनवरी से ओडिशा (Odisha) के भुवनेश्वर और राउरकेला (Bhubaneshwar and Rourkela) में टर्फ पर अपना जौहर दिखाएंगे। 15वें हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) के लिए ये दोनों शहर पूरी तरह से तैयार हैं और 16 टीमों की मेजबानी करेंगे। पहली बार वर्ल्ड कप दो शहरों में होगा। 29 जनवरी तक होने वाले वर्ल्ड कप के 44 मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम (Birsa Munda International Stadium) में खेले जाएंगे। भारतीय टीम सिर्फ एक बार 1975 में वर्ल्ड चैम्पियन बन सकी है। 2018 में पिछला वर्ल्ड कप भी भारत में खेला गया था, तब बेल्जियम विजेता बना था। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना अभियान 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद टीम 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स से भिड़ेगी।
वही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने कहा कि अगर भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप अपने नाम करने में सफल होती है, तो प्रत्येक खिलाड़ी को ओडिशा सरकार 1-1 करोड़ रूपए देगी।
Editorial

Editorial

Next Story