CM Eknath Shinde BMC Election
मुंबई : महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली बालासाहेबंची शिवसेना (Balasahebanchi Shiv Sena) ने 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है। ये समिति नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections) से पहले मुंबई (Mumbai) में संगठनात्मक कार्यों के लिए जिम्मेदार होगी। इस समिति में सांसद राहुल शेवाले और गजानन कीर्तिकर (MP Rahul Shewale and Gajanan Kirtikar), मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar), उप नेता शीतल म्हात्रे, आशा मामिदी और शेवाले की पत्नी और पूर्व नगरसेवक कामिनी शेवाले शामिल हैं। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अभी एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना की स्थिति मजबूत नहीं है। शिवसेना की ज्यादातर इकाई और पार्टी का मुखपत्र अभी उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के पास हैं। बालासाहेबंची शिवसेना के 40 विधायकों में से छह मुंबई से हैं- प्रकाश सुर्वे, महेश लांडे, दिलीप लांडे, सदा सर्वंकर, यामिनी जाधव और मंगेश कुदलकर। मुंबई से शिवसेना के तीन में से दो सांसद शेवाले और कीर्तिकर शिंदे के साथ हैं। बीएमसी (BMC) में इस साल की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है।

Editorial

Editorial

Next Story