Cyclothon
मुंबई : तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, मुंबई (Terapanth Professional Forum Mumbai) द्वारा रविवार को सायकलॉथॉन (Cyclothon) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सुबह लगभग 5 किलोमीटर तक तेरापंथ समाज के फ्रोफेशनल और युवा साइकिल के जरिए हॉरीमन सर्कल से लेकर चर्चगेट तक की यात्रा पूरी करेंगे। नशामुक्ति एवं एजुकेशन के प्रति जनजागृति को लेकर आयोजित किए गए इस साइकलॉथॉन में समस्त तेरापंथी समाज के लोग शामिल होंगे।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा आयोजित किए गए इस इकलॉथॉन के सह आयोजक तेरापंथी सभा मुंबई, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई, अणुव्रत समिति मुंबई, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई, किशोर मंडल एवं तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, मुंबई के अध्यक्ष राज सिंघवी अपनी पूरी टीम सहित तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष गणपत डागलिया एवं टीम, तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष नीतेश धाकड़ एवं टीम महिला मंडल दक्षिण मुंबई की समस्त टीम लगी हुई हैं।
Next Story