✕
टीपीएल-5 एवं साधारण सभा 8 को
By EditorialPublished on
थामला गांव में पिछले वर्ष मई माह में थामला फेस्टिवल (Thamla Festival) का सुंदर आयोजन हुआ ! थामला गांव में विकास के अनेक कार्य प्रारंभ हुए! गांव के मोक्षधाम का निर्माण सभी के सहयोग से संपन्न हुआ! थामला गांव के विकास कार्यों के पीछे थामला मुंबई निवासियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा। क्रिकेट श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए युवा मित्र मंडल थामला क्रिकेट प्रीमियर लीग - 5 (Thamla Premier League-5) का सुंदर आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष राजेश. एस.सोनी, मंत्री अशोक एम सोनी कोषाध्यक्ष चं

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई : थामला जैन मित्र मंडल मुंबई (Thamla Jain Mitra Mandal Mumbai) की प्रेरणा से जैन युवा मंडल की क्रिकेट प्रतियोगिता थामला प्रीमियर लीग -5 एवं साधारण सभा का आयोजन 8 जनवरी 2023 को पुणे विद्या भवन स्कूल ग्राउंड घाटकोपर (Pune Vidya Bhavan School Ground Ghatkopar) पूर्व में आयोजित किया जाएगा।
थामला गांव में पिछले वर्ष मई माह में थामला फेस्टिवल (Thamla Festival) का सुंदर आयोजन हुआ ! थामला गांव में विकास के अनेक कार्य प्रारंभ हुए! गांव के मोक्षधाम का निर्माण सभी के सहयोग से संपन्न हुआ! थामला गांव के विकास कार्यों के पीछे थामला मुंबई निवासियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा। क्रिकेट श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए युवा मित्र मंडल थामला क्रिकेट प्रीमियर लीग - 5 (Thamla Premier League-5) का सुंदर आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष राजेश. एस.सोनी, मंत्री अशोक एम सोनी कोषाध्यक्ष चंद्रेश एम सोनी, उपाध्यक्ष प्रदीप बी',सोनी एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का एवं युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश के सोनी, मंत्री पवन (दीपक )पी सोनी, कोषाध्यक्ष कपिल वी कुमठ,खेल मंत्री विवेक डी. पुनमिया, गौरव आर सोनी, पियूष अ.सोनी एवं महावीर पी सोनी, जीतू एस सोनी एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रायोजक परिवार का बहुत-बहुत सहयोग मिल रहा है। टीम के सभी खिलाड़ी आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। प्रतियोगिता में 6 पुरुषों की टीम एवं 2 महिलाओं की टीम भाग ले रही है। कार्यक्रम की शुरुआत 8 जनवरी रविवार 8:00 बजे सुबह राष्ट्रगान, मंगलाचरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ होगी| दोपहर के 2:00 बजे से थामला जैन मित्र मंडल ,युवा मंडल, महिला मंडल की साधारण सभा एवं आय व्यव का हिसाब एवं चुनाव मनाव प्रक्रिया होगी। इस कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष उषा पी कुमठ, मंत्री आशा एस सोनी, आरती वी कुमठ एवं सभी कार्यकारिणी सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम में थामला मित्र मंडल को सभी सदस्य सपरिवार आमंत्रित हैं। यह जानकारी युवा मंत्री पवन (दीपक) सोनी ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
