Metro Construction
ठाणे : गुरुवार की सुबह ठाणे (Thane) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 37 वर्षीय महिला के ऊपर मेट्रो कंसट्रक्शन (Metro Construction) में इस्तेमाल हो रहा भार-भरकम मेटल रॉड (Metal Rod) आकर गिर गया। यह मेटल रॉड सीधे महिला के सिर पर आकर गिरा जिसके कारण उसे काफी गंभीर चोट आ गई थी। सिविल अधिकारी ने बताया कि यह हादसा ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक मॉल के पास हुआ है। दरअसल, ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि कबाड़ बिनने वाली यह महिला कबाड़ बिनने के लिए गर्डर के नीचे गई थी, तभी अचानक गर्डर से एक धातु की प्लेट उसके ऊपर गिर गई। यह घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। भारी भरकम रॉड गिरते ही महिला बैरिकेड को पार करते हुए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। सावंत ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मी और आरडीएमसी (Local fire brigade and RDMC) की एक टीम मौके पर पहुंची और उस महिला को गड्ढे से बाहर निकाला।
महिला की पहचान सुनीता कांबले के रूप में की गई है। सिविल अधिकारी ने बताया कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत (Death) हो गई। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर यह मेटल प्लेट नीचे गिरी कैसे है।
Editorial

Editorial

Next Story