Kalraj Mishra
जयपुर (कासं) : राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने शीत लहर (Cold Wave) और बढ़ी हुई सर्दी को देखते हुए बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए राजभवन (Raj Bhavan) में गुरुवार को उन्हें कम्बल वितरित किए (Distributed Blankets) । उन्होंने कहा कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए आगे भी निर्धन एवं वंचित लोगों को चिन्हित कर राजभवन की ओर से जरूरी सहायता प्रदान की जायेगी। मिश्र ने आमजन से अपील की है कि जरूरतमंद लोगों के साथ जीव-जंतुओं के प्रति भी दयाभाव रखते हुए सर्दी से बचाव के लिए उनकी यथा संभव सहायता करें।
Next Story