inaugurated Sevashram - potter's kiln flyover
उदयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने गुरुवार को सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर (evashram - potter's kiln flyover) का लोकार्पण किया। उदयपुर (Udaipur) में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपये की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक वल्लभनगर प्रीति शक्तावत, विधायक धरियावद नगराज मीणा, बीसुका सदस्य लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, नगर निगम महापौर जी एस टांक, जिला कलेक्टर तारा चंद मीणा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जन समूह उपस्थित रहा ।

सेवाश्रम पुलिया पर डेंजर जोन, हादसे की आशंका
सेवाश्रम पुलिया के पास फ्लाई ओवर पर डेंजर जोन है व यहां पर हादसे की आंशक है। उद्घाटन (Inauguration) के पहले ही दिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया व यहां पर दुर्घटना की आशंका के बीच आपाधापी बनी रही । दरअसल यहीं से डोरे नगर वाले बाईपास का भी रास्ता खुलता है जहां से सेक्टर-3 से वाहनों की अवाजाही होती है। ऐसे में यहां पर अजीब स्थिति बन गई है। एक रास्ता फ्लाई ओवर से ऊपर जाने का है, दूसरा सेवाश्रम चौराहा की तरफ का है, तीसरा रास्ता फ्लाई ओवर से नीचे उतरने का है तो चौथा सेवाश्रम से ठोकर चौराहा तक वापस आने का पांचवां रास्ता डोरे नगर से आने का है। फ्लाई ओवर से उतरने वाले वाहन जब डोरे अंडर ब्रिज की तरफ मुड़े तो कई बार जाम लग गया व हादसे की आंशका बढ़ गई। ये वाहन ब्रिज से उतर कर सबसे तीन तरफ से आने वाले वाहनों को क्रॉस करके आगे बढ़ रहे हैं । यही हाल अंडरपास से आने वाले वाहनों का भी है जो ठोकर की तरफ से आने वाले वाहनों को चीर कर ओवरब्रिज की तरफ जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या का तत्काल समाधान निकालने की मांग की है।
Editorial

Editorial

Next Story