✕
अमित शाह का ऐलान; 1 जनवरी 2024 तक अयोध्या में बन जाएगा राम मंदिर
By EditorialPublished on
अयोध्या में भगवान राम (Ram Mandir, Ayodhya) का मंदिर 1 जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा । त्रिपुरा (Tripura) में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- राहुल बाबा सुन लीजिए कि 1 जनवरी 2024 को विशाल राम मंदिर बनकर तैयार होगा। गौरतलब है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राम मंदिर का उद्घाटन भाजपा (BJP) के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने अदालत में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) का फैसला आने के बाद 5 अगस्त

x
अयोध्या (एजेंसी) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरूवार को ऐलान किया है कि अयोध्या में भगवान राम (Ram Mandir, Ayodhya) का मंदिर 1 जनवरी 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा । त्रिपुरा (Tripura) में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- राहुल बाबा सुन लीजिए कि 1 जनवरी 2024 को विशाल राम मंदिर बनकर तैयार होगा। गौरतलब है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राम मंदिर का उद्घाटन भाजपा (BJP) के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने अदालत में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) का फैसला आने के बाद 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राम मंदिर के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। राम मंदिर के नक्शे के मुताबिक मंदिर में भूतल पर 160 स्तंभ, पहली मंजिल पर 132 स्तंभ और दूसरी मंजिल पर 74 स्तंभ होंगे। इसके अलावा मंदिर में पांच मंडप होंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में एक तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर, ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन और मैदान में पुजारियों के लिए कमरे होंगे। मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
350 मजदूर और कारीगर दिन-रात मंदिर निर्माण काम में जुटे
श्रीराम जन्मभूमि के ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Trust) के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र बताते हैं कि मंदिर निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। फिलहाल जन्मभूमि पर 350 मजदूर और कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके साथ ही करीब एक हजार मजदूर और कारीगर राजस्थान (Rajasthan) में भरतपुर जिले के वंशी पहाड़पुर में काम कर रहे हैं। यहां वो मंदिर में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों को तराशने का काम कर रहे हैं। यहीं से पिंक स्टोन मंदिर के लिए लाए जा रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
