Shree Sammed Shikharji Rally
मुंबई : समस्त जैन समाज (Jain society)संगठन मुंबई के तत्वाधान में तीर्थराज सम्मेद शिखर (Shree Sammed Shikharji) मधुबन को पर्यटन स्थल नहीं बनाने एवं शत्रुंजय तीर्थ पालीताणा पर असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान के पगलीयाजी को खंडित एवं अतिक्रमण के विरोध में अहिंसा महारैली मेट्रो सिनेमा से आजाद मैदान तक निकाली गई। आज़ाद मैदान में यह धर्म सभा में परिवर्तित हुई। महारैली (Rally) में सकल दिगंबर जैन समाज, सकल श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक समाज, सकल स्थानकवासी जैन समाज, सकल तेरापंथ जैन समाज उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का आगाज आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी के मंगलाचरण से हुआ। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी अध्यक्ष शिखरचंद पहाड़ीया, भारत जैन महामंडल अध्यक्ष राकेश मेहता, ग्लोबल महासभा अध्यक्ष जमनालाल हपावत ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीर्थराज सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। इस मुख्य बिंदु पर सरकार अतिशीघ्र संज्ञान लेकर जैन समाज के आस्था केन्द्र की पवित्रता को नष्ट होने से बचाये एवं घोषित गजट को निरस्त किया जाए। पालीताणा तीर्थ पर असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान के पद चिन्हों को खंडित कर तीर्थ पर अतिक्रमण किया है, उस पर कार्रवाई करते हुए गिरनार तीर्थ को जैन समाज को समर्पित करने एवं रक्षा करने की वचनबद्धता दोहराई जाए।

Shree Sammed Shikharji
आचार्य प्रमाण सागर महाराज, आचार्य नयनपद्म सूरीश्वर महाराज, डाक्टर राममुनि महाराज, लोकेश मुनि महाराज, विकास मुनि महाराज, देवेन्द्र भैया, आर्यिका प्रज्ञाश्री माताजी, आर्यिका सुज्ञानश्री माताजी, साध्वी संयमलता महाराज ने कहा कि सम्मेद शिखर तीर्थ जैन समाज की आत्मा एवं प्राण है। सम्मेद शिखर तीर्थ अनंत सिद्ध परमात्मा की तप स्थली के साथ मोक्ष स्थली है। शत्रुंजय गिरिराज पालीताणा तीर्थ आस्था केन्द्र के साथ सर्वोपरि भी है। उसकी पवित्रता खंडित नहीं होनी चाहिए। पवित्र तीर्थो की आड़ में सरकार राजनीति नहीं करें। अल्पसंख्यक जैनधर्म के पवित्र धार्मिक तीर्थ सम्मेद शिखर को घोषित पर्यटन स्थल (Tourist Spot)
वापस ले और जैनधर्म का पवित्र धार्मिक स्थल घोषित करें। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Assembly Speaker Rahul Narvekar), विधायक राज के पुरोहित (MLA Raj Purohit), नगरसेवक आकाश पुरोहित ने तीर्थ रक्षा का समाधान एवं रक्षा करने का आश्वासन दिया।

Shree Sammed Shikharji Rally Mumbai
अनामिका अंबर, अजय अहिंसक, सौरभ सुमन ने कविता से तीर्थो की महिमा पाठ किया। आचार्य प्रमाण सागर महाराज ने सम्मेद शिखर एवं शत्रुंजय तीर्थ का समाधान नहीं निकल जाता तब तक अन्न का त्याग लेने पर समस्त साधु साध्वियों के निवेदन पर त्याग को कुछ दिन के लिए टाल दिया। लोकेश मुनि महाराज ने कहा कि भारत वर्ष में समस्त समाजों के पवित्र तीर्थो के साथ छेड़खानी नहीं होती है सिर्फ जैन समाज के तीर्थो के साथ छेड़खानी होती है तो यह बड़े दुख का विषय है। रैली को सफल बनाने संयोजक सुरेश हिंसावत, जमनालाल हपावत, भारत जैन महामंडल अध्यक्ष राकेश मेहता, कोषाध्यक्ष गणपत कोठारी, तरुण काला, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर भांडुप दिनेश खरकीया, संजय जैन, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिखरचंद पहाड़ीया, महामंत्री सन्तोष पेंडारी, महाराष्ट्र संभाग अध्यक्ष अनिल झमगे, भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र किकावत, बोरीवली मंदिर ट्रस्ट महेंद्र शाहा, भोलीलाल कोठारी, भारत जैन महामंडल पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल वर्धन, चतरलाल लोढ़ा, पारस पिपाडा, नितेश धाकड़, राहुल मेहता, प्रकाश सिसोदिया, रोनक धाकड़, पारस कोठारी, जनक सिंघवी, तनसुख गेलड़ा, नरेश पगारिया, राकेश चौधरी, अशोक चोरडिया, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुलालवाडी अशोक दोषी, मंत्री रमेश बोहरा, पारस हेमावत, नवीन बड़ोदिया,दिनेश नाकरोत, पद्मप्रभु दिगंबर जैन मंदिर दादर प्रमुख चम्पालाल पदावत,मोहन कावा, चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अरविंद पदावत, कमल गंगवाल, मीना जैन, निरंजन बोहरा,मनीष चिबोड़ीया,अजय मरोठीया,रमेश मुड़लीया, कीर्ति पंचोली,रमेशचंद्र हपावत,पवन देवड़ा, कनकमल भींडरीया, शांतिलाल केलावत, रोशनलाल केलावत, चेतन खरकीया, विजयचंद धुरावत,पीनाकन शाहा, दिनेश जैतावत, सुरेश बंबोरिया,नरेश रत्नावत, शान्तिलाल गांगजियोत, तनसुख देवड़ा,मनोज पंचोली,जयेश जोलावत, विनोद देवड़ा का सहयोग रहा। संचालन संजय जैन ने किया। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story