✕
वार्षिक स्नेह सम्मेलन संकल्प का आयोजन
By EditorialPublished on
अध्यक्ष ने सभी संघीय सभा के पदाधिकारियों, सभा,महिलामण्डल, किशोरमण्डल, कन्यामण्डल, ज्ञानशाला परिवार,एवं सभी स्नेहीजनो, प्रायोजक परिवार का स्वागत अभिनंदन किया। तेरापंथ युवक परिषद ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित आयामों को वीडियो के माध्यम से समाज में प्रस्तुतिकरण किया एवं स्थानीय परिषद की सहभागिता प्रतीत की गयी।महिला मण्डल, ज्ञानशाला परिवार, किशोरमण्डल, कन्यामण्डल से सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तेरापंथ समाज मे अपनी अमूल्य सेवा देने के लिये स्व. सुखी देवी गहरीलाल चौधरी को मरणोपरांत सां

x

मुंबई : तेरापंथ समाज का 32 वार्षिक स्नेह सम्मेलन (Annual Affection Convention) "संकल्प" (Sankalp) का आयोजन मोंटेरिया रिसोर्ट में किया गया। सकल समाज ने अभिनव सामायिक मे अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर अपनी कर्म निर्जरा की। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत भिक्षु भजन मंडली द्वारा की गयी।
स्नेह सम्मेलन एवं पारितोषिक के मुख्य सहयोगी पारसमल, उत्तम, हिम्मत, ओमप्रकाश, अशोक सचिन, दीपक, रेनित चोरड़िया परिवार का सम्मान किया गया। मीठी मनुहार के प्रायोजक वर्धमान ग्रुप का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेयुप अध्यक्ष मनीष बापना ने की। अध्यक्ष ने सभी संघीय सभा के पदाधिकारियों, सभा,महिलामण्डल, किशोरमण्डल, कन्यामण्डल, ज्ञानशाला परिवार,एवं सभी स्नेहीजनो, प्रायोजक परिवार का स्वागत अभिनंदन किया।
तेरापंथ युवक परिषद ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित आयामों को वीडियो के माध्यम से समाज में प्रस्तुतिकरण किया एवं स्थानीय परिषद की सहभागिता प्रतीत की गयी।महिला मण्डल, ज्ञानशाला परिवार, किशोरमण्डल, कन्यामण्डल से सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। तेरापंथ समाज मे अपनी अमूल्य सेवा देने के लिये स्व. सुखी देवी गहरीलाल चौधरी को मरणोपरांत सांताक्रुज रत्न से सम्मानित किया गया।
तेयुप के ऊर्जावान साथियों को उनके सरहानीय कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञानशाला की सभी प्रशिक्षाओ के अथक श्रम का उलेख कर समानित किया गया। विहार सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले कन्हैयालाल कोठारी का सम्मान किया गया।
डिजिटल कार्यो से अपना कार्य करने के लिये दीपक परमार को समानित किया गया। आभार मंत्री नीलेश कोठारी ने किया। संचालन राजेश चौधरी व किरण परमार ने किया। गरिमामय उपस्थिति तेरापंथी सभा उपाध्यक्ष ख्यालीलाल लाल धाकड़, कोषाध्यक्ष कमलेश बम्ब, अश्विन परमार राकेश मेहता, जयेश चोरड़िया ओमप्रकाश चोरड़िया, कमलेश मेहता, महेश परमार, दीप कोठारी महिला मंडल संयोजिका ममता कोठारी सह संयोजिका डिंपल परमार माया बापना ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका रमिला गन्ना की रही।
Next Story
Related News
X

