Rahul Dravid-VVS Laxman
नई दिल्ली (एजेंसी) : इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) की | मेजबानी करेगा । बहरहाल, बीसीसीआई (BCCI) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इस बाबत बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग हुई। इसके अलावा बीसीसीआई की नजर टीम इंडिया के अगले हेड कोच पर है। दरअसल, भारतीय टीम के मौजूदा हेड | कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप तक है। वहीं, इस बात की संभावना बेहद कम है कि राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, बीसीसीआई राहुल द्रविड़ के विकल्प को तलाश रही है। सूत्रों ने बताया कि कोच द्रविड़ को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। द्रविड़ के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, टीम एशिया कप व वर्ल्ड कप में हार झेलनी पड़ी।
नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं वीवीएस लक्ष्मण
बहरहाल, राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच (head coach) बनने के रेस में पूर्व भारतीय कि के टर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) सबसे आगे हैं। वीवीएल लक्ष्मण को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लक्ष्मण फिलहाल बेंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। इसके अलावा वीवीएस टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। एशिया कप 2022 (asia cup 2022) के वक्त राहुल द्रविड़ कोरोना (Corona) वायरल संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने कोच की जिम्मेदारी निभाई थी ।
गौरतलब है कि वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। जबकि राहुल द्रविड़ भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड थे। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कोच के तौर पर वेस्टइंडीज (West Indies) गए थे। लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को भारत के टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। जबकि अलग-अलग फॉर्मेट में बीसीसीआई अलग-अलग कोचों पर विचार कर सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story