✕
100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
By EditorialPublished on
प्रदेश कांग्रेस ने करीब ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर अब यह नियुक्तियों की शुरूआत की है और सौ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिनमें बीकानेर और झुंझुनूं जिले में आठ-आठ, अलवर, बाड़मेर, बारां एवं दौसा में छह-छह, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, नागौर, सीकर एवं उदयपुर में चार-चार तथा बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, जालोर, सवाईमाधोपुर, सिरोही एवं टोंक जिले में दो-दो ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंध

x

जयपुर ( कार्यालय संवाददाता) : राजस्थान में कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को सौ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस ने करीब ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर अब यह नियुक्तियों की शुरूआत की है और सौ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई जिनमें बीकानेर और झुंझुनूं जिले में आठ-आठ, अलवर, बाड़मेर, बारां एवं दौसा में छह-छह, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, नागौर, सीकर एवं उदयपुर में चार-चार तथा बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, जालोर, सवाईमाधोपुर, सिरोही एवं टोंक जिले में दो-दो ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने सभी नवनयुक्त ब्लॉक कमेटियों के अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये सभी अपनी इस नई जिम्मेदारी का पूरे समर्पण से निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 100 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
