MLA Laxman Jagtap
कार्यालय संवाददाता पुणे : महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक लक्ष्मण जगताप (MLA Laxman Jagtap) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया।
विधायक जगताप पिछले दो वर्षों से बीमार थे और पिछले छह महीने से उनका स्वास्थ्य बहुत खराब चल रहा था। मार्च 2022 में उनके परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले गए और अप्रैल 2022 में वह घर वापस लौटे। अस्वस्थता महसूस होने पर उन्हें इलाज के लिए बानेर के ज्यूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ज्यादा चिंताजनक हो गया था लेकिन अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वह अंत तक मौत से लड़ते रहे। डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की, लेकिन आखिरकार सभी उपाय बेकार हो गए और आज उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी, बेटी ऐश्वर्या, भाई पूर्व पार्षद शंकर और विजुआना जगताप हैं।
शहर की राजनीति में वह पिछले 35 वर्षों से सक्रिय थे और वह चार बार पार्षद और चार बार विधायक रह चुके थे विधायक जगताप के कारण ही 2017 में उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) के गढ़ पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम में भाजपा सत्ता में अपने दम पर जीत प्राप्त की थी।
Next Story