Anil Parab
मुंबई : शिवसेना उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब (Anil Parab) पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी (ED) ने अनिल परब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 10 करोड़ 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में अनिल परब की 10 करोड़ 20 लाख रुपए की जिस संपत्ति को जब्त किया है, उसमें रत्नागिरी की 42 गुंठा जमीन है। इसी जमीन में साई रिसॉर्ट बना है। इसकी कीमत 7 करोड़ 46 लाख 47 हजार रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा ईडी ने 2 करोड़ 73 लाख 91 हजार रुपए की जमीन भी जब्त की है। अनिल परब ने कहा कि बुधवार की ईडी की कार्रवाई से उनका कोई संबंध नहीं है। परब महाराष्ट्र में परिवहन और संसदीय मामलों के मंत्री थे। उनके पास यह कार्यभार वर्ष 2019 से 2022 तक रहा। उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray Government) में परब सबसे ताकतवर मंत्री थे। पिछले साल ईडी ने परब पर कार्रवाई करते हुए 14 स्थानों पर छापेमारी की थी। बीजेपी (BJP) नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) ने परब से रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले के दापोली में साई रिसॉर्ट के निर्माण में कोस्टल रेगुलेशन जोन के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ की गयी थी। दापोली पुलिस स्टेशन में अनिल परब और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गयी है।
Editorial

Editorial

Next Story