✕
पाकिस्तान की मस्जिद में हमला, 46 पुलिसकर्मियों की मौत
By EditorialPublished on
पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani media) के मुताबिक, तहरीक-ए- तालिबान (Tehreek-e-Taliban) पाकिस्तान ने हमले की जि मेदारी ली है। आर्मी (Army) ने इलाके को घेर लिया

पेशावर (एजेंसी) : पाकिस्तान (Pakistan) के पेशावर शहर में सोमवार को पुलिस लाइन्स (police lines) में बनी मस्जिद (Mosque) में फिदायीन हमला हुआ। 46 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 157 लोग घायल हैं। इनमें से 66 की हालत गंभीर है। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि करीब दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी । मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इमाम नूर-अल अमीन (Imam Noor-al-Amin) की भी मौत हो गई। पाक पीएम शाहबाज शरीफ (PM Shahbaz Sharif) ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है। एक चश्मदीद ने कहा- दोपहर की नमाज के वक्त मस्जिद में करीब 500 लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स पहुंचा कैसे, क्योंकि अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani media) के मुताबिक, तहरीक-ए- तालिबान (Tehreek-e-Taliban) पाकिस्तान ने हमले की जि मेदारी ली है। आर्मी (Army) ने इलाके को घेर लिया। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है।
सभी घायलों का इलाज पेशावर (Peshawar) के लेडी हार्डिंग अस्पताल (Lady Hardinge Hospital) में चल रहा है। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में कहा गया- आम लोग जितना हो सके, उतनी जल्दी ब्लड डोनेट करने अस्पताल पहुंचें। मिलिट्री डॉक्टरों का एक दल भी अस्पताल पहुंचा। पेशावर में पिछले साल मार्च में एक शिया मस्जिद में धमाका हुआ था । तब हमले में 62 लोग मारे गए थे। ये सभी शिया समुदाय के लोग थे । धमाके के वक्त मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी । इस आत्मघाती हमले की जि मेदारी इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप ने ली थी ।

Editorial
Next Story
Related News
X


