✕
4 लश्कर आतंकी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सुरक्षाबलों (Security Forces) ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। खबर है कि पुलिस (Police) के साथ मिलकर एक साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार (4 terrorists arrested)

x

श्रीनगर (एजेंसी) : जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। खबर है कि पुलिस (Police) के साथ मिलकर एक साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार (4 terrorists arrested) किया और उनका ठिकाना भी नष्ट कर दिया है। इसके अलावा मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकी अवंतीपोरा के जंगलों में छिपे हुए थे। पुलिस ने दहशतगर्दों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा जंगलों में आतंकियों का ठिकाना तबाह किया है। लश्कर से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है। हाल के महीनों में टारगेट किलिंग्स के बढ़ते मामलों के बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन तेज हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
