✕
फ्लाइट की लैंडिंग से पहले यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट
By EditorialPublished on
मुबंई (Mumbai) में सामने आया है। नागपुर से मुंबई आने वाली इंडियो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट में एक यात्री ने लैंडिंग से पहले एग्जिट गेट कवर खोल दिया।

x

मुंबई। कभी-कभी लोगों की बचकानी हरकत से जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला मुबंई (Mumbai) में सामने आया है। नागपुर से मुंबई आने वाली इंडियो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट में एक यात्री ने लैंडिंग से पहले एग्जिट गेट कवर खोल दिया। यात्री को यह करते देख फ्लाइट में बैठे अन्य यात्री और क्रू मेंबर सकते में आ गए। क्रू मेंबर ने आनन-फानन में यात्री को गेट के पास से हटाकर गेट बंद किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल यात्री के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रणव राउत नाम का व्यक्ति नागपुर से मुबंई इंडियो की फ्लाइट से आ रहा था। प्रणव राउत ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंस से पहले एग्जिट गेट कवर खोल दिया। आनन-फानन में फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंबर ने गेट बंद दिया। एयरलाइंस कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को दी। जानकारी होते ही एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने यात्री को किया गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्री प्रणव राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि प्रणव राउत ने अपनी और प्लेन में बैठे दूसरों यात्रियों की जान खतरे में डाली थी। विमान अधिनियम-1937 के तहत राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
