✕
नई मेट्रो लाइनों में यात्रियों की संख्या 10 लाख से पार
By EditorialPublished on
बता दें कि 35 किलोमीटर लंबी ये दोनों मेट्रो लाइनें (Metro Lines) पूरी तरह से चालू हैं और मेट्रो लाइन 1 से जुड़ी हुई हैं। इससे मुंबई (Mumbai) को अपना

x
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 19 जनवरी को दूसरे चरण के मेट्रो का उद्घाटन किए जाने के बाद से 10 लाख से अधिक यात्री मेट्रो लाइन 2ए और 7 से यात्रा कर चुके हैं। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास ने यह जानकारी दी।
बता दें कि 35 किलोमीटर लंबी ये दोनों मेट्रो लाइनें (Metro Lines) पूरी तरह से चालू हैं और मेट्रो लाइन 1 से जुड़ी हुई हैं। इससे मुंबई (Mumbai) को अपना पहला मेट्रो नेटवर्क मिला है। इसके अलावा मेट्रो 1 के रेलवे लाइन से जुड़े होने से मुंबई के लाखों लोगों के लिए आवागमन आसान हो गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 2 अप्रैल से पहला चरण चालू होने के बाद से कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ से अधिक मेट्रो की यात्रा कर चुके हैं। अब तक कुल मिलाकर 1,00,03,270 यात्रियों ने मेट्रो की यात्रा की है।
आसानी और छूट के लिए 20 हजार लोगों ने लिया मुंबई वन कार्ड
यात्रियों को टोकन के लिए लाइनों में लगने के झंझट से बचाने के लिए मुंबई वन कार्ड भी जारी किए गए हैं। अब तक 20,000 से अधिक लोग यह कार्ड ले चुके हैं। मुंबई वन कार्ड एक कॉमन मोबिलिटी कार्ड है। इस कार्ड का भारत की सभी मेट्रो सेवाओं और मुंबई की बेस्ट शहरी बस सेवा में उपयोग किया जा सकता है। लोग मेट्रो-बस की टिकटों के साथ इस कार्ड से खरीदारी भी कर सकते हैं, क्योंकि यह डेबिट कार्ड (Debit Card) के रूप में भी काम करता है। इस कार्ड से यात्रा किराए में छूट भी मिलती है। श्रीनिवास ने इस पर खुशी जताई कि लोग आवागमन के लिए निजी वाहनों के बजाय पर्यावरण अनुकूल मेट्रो का उपयोग कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
