✕
हत्या के मामले में फरार युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के आरोपी जिब्रील जाको पठान ने 14 दिसंबर साल 2021 को एक 27 साल के व्यक्ति इमरान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिब्रील जाको पठान ने इमरान की हत्या करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल और 10,000 रुपये की नकदी लेकर भाग गया था। पुलिस (Police) ने कहा कि वह भिवंडी शहर आया था। जहां जिब्रील जाको पठान कई दिनों से अपनी वास्तविक पहचान को छिपाकर भिवंडी शहर में रह रहा

x

प्रातः काल संवाददाता मुंबई : बिहार (Bihar) से हत्या कर फरार हुआ युवक ठाणे (Thane) से गिरफ्तार किया गया है। बिहार का रहने वाला युवक पिछले एक साल से फरार चल रहा था। अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी की एक हत्या के मामले में दिसंबर 2021 से फरार 38 साल के एक व्यक्ति को ठाणे जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार के आरोपी जिब्रील जाको पठान ने 14 दिसंबर साल 2021 को एक 27 साल के व्यक्ति इमरान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिब्रील जाको पठान ने इमरान की हत्या करने के बाद उसकी मोटरसाइकिल और 10,000 रुपये की नकदी लेकर भाग गया था। पुलिस (Police) ने कहा कि वह भिवंडी शहर आया था। जहां जिब्रील जाको पठान कई दिनों से अपनी वास्तविक पहचान को छिपाकर भिवंडी शहर में रह रहा था। ठाणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस को एक साल से हत्या के आरोप में फरार जिब्रील जाको पठान के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। बिहार पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद तुरंत ठाणे की पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए और भिवंडी पुलिस से मदद मांगी थी। जिसके बाद ठाणे पुलिस ने व्यक्ति का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी जिब्रील जाको पठान को गिरफ्तार करने के बाद में बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
