PM Narendra Modi
कोलकाता (एजेंसी) : बंगाल में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारी भाजपा (BJP) ने अभी से शुरू कर दी है। बंगाल में लोकसभा से पहले पंचायत चुनाव होने वाला है, लेकिन पार्टी का अधिक फोकस लोकसभा चुनाव पर ही होगा। ऐसे में भाजपा बिल्कुल भी समय गंवाना नहीं चाहती है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (PM Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah) अब अक्सर ही बंगाल दौरे में आ सकते हैं। कौन कितनी जनसभाएं करेंगे, इसकी तैयारी कर ली गई है। सब ठीक रहा तो 7 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में 14 जनसभाएं कर सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा (JP Nadda) 12-12 जनसभाएं कर सकते हैं। 7 जनवरी को होने वाली जनसभा चंडीतल्ला में हो सकती है, 8 जनवरी को एक और सभा के बाद नड्डा दिल्ली लौट सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दो या तीन लोकसभा को लेकर एक क्लस्टर तैयार किया गया है। 42 लोकसभाओं को बांट लिया गया है और 14 क्लस्टरों में प्रधानमंत्री की सभा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बंगाल से 8 सीटें मिली थीं।
Next Story