Bus Thief
उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले की सायरा थाना पुलिस ने पैट्रोल पंप से बस चोरी करने में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बस बरामद की है। आरोपी थानाधिकारी नाथूसिंह ने बताया कि दुर्गाशंकर पुत्र शंकरलाल निवासी सिंघाडा सायरा ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी अपनी बस को बोखड़ा पेट्रोल पम्प पर खडी की थी। जो 18 दिसम्बर को गायब मिली। इस पर प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल शंकरलाल, कांस्टेबल हस्तीराम, रामस्वरूप, पृथ्वीराज, लोकेन्द्रसिंह, साईबर सेल से गजराज, लोकेश रायकवाल की टीम ने पुलिस ने जोधपुर - जैसलमेर में जाकर पता किया और वहां पर एक पैट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी नजर आया, जिसे बस मालिक ने अपने पूर्व चालक रतनसिंह पुत्र रायसिंह निवासी मजाम गोगुन्दा उदयपुर होना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी रतनसिंह का पता किया तो सामने आया कि यह वर्तमान में जोधपुर - जैसलमेर रूट है।
इस पर पुलिस ने लोकेशन के आधार पर आरोपी को नागौर रोड़ नेतड़ा जोधपुर से गिरफ्तार कर उसके पास से बस बरामद की है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसके साथ दो ओर आरोपी भी इस चोरी में शामिल थे। आरोपी पहले इस बस पर पहले चालक का काम करता था । इस दौरान उसका परिचय जो फरार हो चुके उन आरोपियों से हो गया था और इन आरोपियों ने मिलकर बस चोरी करने की योजना बनाई। पुलिस शेष फरार चल रहे दो आरोपियो की तलाश कर रही है।
Next Story