Bjp Flag
नई दिल्ली (एजेंसी) : त्रिपुरा में इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। राज्य में फिर से भगवा फहराने के लिए भाजपा ने अपने इलेक्शन रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है। इस रोड मैप के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भरने और राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरे त्रिपुरा में भाजपा रथ यात्रा निकालने वाली है। यह रथ यात्रा 5 जनवरी से शुरू होगी और 8 दिन बाद, 12 जनवरी को इसका समापन होगा। इसे भाजपा ने 'जन विश्वास यात्रा' का नाम दिया है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा की इस रथ यात्रा का समापन 12 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा ।
इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के कई मंत्री त्रिपुरा की रथ यात्रा में शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा के माध्यम से भाजपा त्रिपुरा की जनता के बीच जाएगी और पिछले 5 वर्षों का अपना लेखा- जोखा पेश करेगी, अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी । पिछले विधानसभा चुनाव में दशकों पुरानी सीपीआई सरकार को उसके गढ़ में हराकर भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 43 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं।
हालांकि, कुछ समय पहले त्रिपुरा में भाजपा ने अचानक अपने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हटाकर माणिक साहा को नया सीएम बना दिया था। एंटी इन्कम्बेंसी को काटने के लिए भाजपा ऐसा प्रयोग गुजरात में भी कर चुकी है। कर्नाटक में भी बीएस येदुरप्पा को हटाकर बसवराज बोम्मई को भाजपा ने नया सीएम बनाया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार के चुनाव में वह पर्दे के पीछे से बड़ी भूमिका में नजर आ रहे हैं। भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मानित भी किया है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या भगवा पार्टी ? फिर से त्रिपुरा फतह कर पाती है या नहीं ।

Editorial

Editorial

Next Story