Two bike collision, one killed, one injured
मुंबई : डहाणू तालुका में कासा-सायवन राजमार्ग पर दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने की टक्कर से हुये हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया है। मृतक व्यक्ति का नाम सुभाष विश्नोई है। सुभाष घर-घर जाकर गैस की मरम्मत का काम करते हैं। 21 जनवरी को अपना रोजमर्रा का काम निपटाकर सुभाष कासा आने के लिये निकले थे। धरमपूर गांव के सीमा क्षेत्र अंतर्गत जब वे पहुंचे ही थे कि आकाश भंडार नाम के शख्स की बाइक सुभाष की बाइक से टकरा गई। इसमें दोनों बाइक गिर गई। भंडार की बाइक पर उनकी पत्नी जयेंदा भंडार और बेटी स्नेहल सवार थी। उन दोनों को चोट पहुंची है। इस हादसे में सुभाष विश्नोई को गंभीर चोट लगी है। उन्हें सिलवासा के अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Editorial

Editorial

Next Story