Robbery
मुंबई : स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर फर्जी ईडी (ED) अधिकारी बनकर बुलियन मार्केट में एक कारोबारी (Businessman) के दफ्तर पर छापेमारी (raid) कर 03 किलो सोने और 25 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने के मामले में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने इसी कार की निशानेदही के चलते आरोपियों को धर दबोचने में कामयाबी पाई थी। कार कब्जे में लेने के बाद पुलिस अब इस मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जवेरी बाजार (Zaveri Bazar) की खाऊ गली में वी.बी. एल.बुलियन नामक स्वर्णाभूषण करोबारी विराट को निशाने पर लेते हुये छह बदमाशों ने ईडी अधिकारी बनकर कारोबारी के दफ्तर पर छापेमारी की थी। इस फर्जी छापेमारी के जरिये आरोपियों ने 2 करोड़ रुपये की लूट अंजाम दी और कार में बैठकर फरार हो गये थे। पुलिस ने इसी कार को ट्रेस करते हुये लूट की इस पूरी साजिश को रचनेवाले डोंगरी निवासी मोहम्मद फजल सिद्दीक गिलीटवाला (50) और मालाड में रहनेवाले मोहम्मद रजी अहमद मोहम्मद रफीक ऊर्फ समीर (37) को गिरफ्तार किया था। दोनों मुंबई से बाहर फरार होने की फिराक में थे। इसके बाद रत्नागिरी के खेड में रहनेवाली विशाखा मुधोले को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विशाखा का पति पूर्व नगरसेवक था। कुछ माह पहले ही एक बेहद गंभीर बीमारी के चलते विशाखा के पति की मौत हो गई थी जिसके चलते वह आर्थिक कठिनाईयों में फंसी थी। आरोपियों ने करीब सप्ताह भर जवेरी बाजार की रेकी कर पूरा प्लान तैयार किया था। लेकिन लूट के बाद फरार होने के लिये कार का इस्तेमाल करना उनकी गिरफ्तारी की वजह बन गई। तीनों आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं।
Editorial

Editorial

Next Story