✕
छापेमारी और लूट के आरोप में महिला समेत तीन फर्जी ईडी अधिकारी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुलिस (Police) ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। महिला ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर फर्जी ईडी अधिकारी (Fake ED Officer)

x

मुंबई : एलटी मार्ग पुलिस (Police) ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। महिला ने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर फर्जी ईडी अधिकारी (Fake ED Officer) बनकर जवेरी बाजार में एक बुलियन कारोबारी के यहां छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपियों ने चार कर्मचारियों की पिटाई की और दो कर्मचारियों को हथकड़ी भी पहना दी। इसके बाद आरोपी वहां से 25 लाख रुपये नकदी और 3 किलोग्राम गोल्ड (Gold) लेकर फरार हो गये थे।
डीसीपी अभिनव देशमुख (DCP Abhinav Deshmukh) के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को डोंगरीके फजल सिद्दीकी गिलीटवाला (50) और मालाड मालवणी के राजी मोहम्मद रफीक ऊर्फ समीर (37) को गिरफ्तार किया है। दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। महिला का नाम विशाखा मुधुले है जो एक गृहिणी है। यह महिला आरोपी रत्नागिरी के खेड की रहनेवाली है। महिला आरोपी विशाखा को मुंबई लाया गया है और कोर्ट में पेश किया गया है।
देशमुख के मुताबिक, वारदात के बाद 24 घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से 2.5 किलोग्राम गोल्ड और 15 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। यह वारदात जवेरी बाजार बिल्डिंग में पांचवीं मंजिल पर स्थित वीबीएल बुलियन में सोमवार दोपहर को हुई है। चारों आरोपी फर्जी ईडी अधिकारी के तौर पर इस दफ्तर में दाखिल हुये थे और कर्मचारियों से मालिक के बारे में पूछताछ शुरुकर दी थी। इसके बाद छापेमारी के नाम पर ये 25 लाख नकद और 3 किलो सोना लेकर चंपत हो गये। इस दौरान आरोपियों ने वहां मौजूदा कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, उनकी पिटाई की और इतना ही नहीं, दो कर्मचारियों को हथकड़ी पहनाकर प्रोप्राइटर के पास ही स्थित दूसरे दफ्तर लेकर गये थे। पहले तो सभी कर्मचारियों को लगा कि यह वाकई में एक सरकारी छापेमारी है लेकिन बाद मे शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
