Bharat Jain Mahamandal
मुम्बई : भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) के आगामी सत्र 2023 -2026 के लिए आयोजित महामंडल की कार्यकारिणी बैठक में सी सी डांगी (C C Dangi) का अध्यक्ष पद पर मनोनयन हुआ। पूर्व अध्यक्ष सुभाष रूणवाल, चंपालाल वर्धन, सुमतिलाल कर्णावट, रमेश धाकड़, के सी जैन एवं वर्तमान अध्यक्ष राकेश मेहता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से डांगी का मनोनयन हुआ। संचालन बाबूलाल बाफना ने किया। मंगलाचरण चंदू भाई फ्रेमवाला ने किया। संस्था में जैन समाज (Jain Samaj) के चारों संप्रदायों को बारी-बारी से नेतृत्व देने का अवसर मिलता है। इस बार स्थानकवासी संप्रदाय से डांगी का मनोनयन हुआ। इस अवसर पर मदन मुठलिया, राजेश वर्धन, शांतिलाल कवाड़, घनश्याम मोदी, सुरेंद्र दस्सानी, सी एन जैन, प्रफुल्ल छाजेड़, पारस मोदी, ख्यालीलाल तातेड, बी सी जैन, किशोर खाब्या, प्रशांत झवेरी, जवाहर भाई, कोकिला झवेरी, सुरेश जैन, प्रशांत छाजेड़, कुमार बोहरा आदि उपस्थित थे। आभार चंदा रुणवाल ने किया। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story