Shriyade Mandir
मुंबई : प्रजापति समाज जनसेवा संस्था सीबीडी बेलापुर (Prajapati Samaj Public Service Organization CBD Belapur) के तत्वावधान में श्रीयादे मंदिर (Shriyade Mandir) की 25वीं वर्षगांठ 27 जनवरी को हर्षोल्लास से मनायी जायेगी। अध्यक्ष वेलाराम रेडवाल ने बताया कि महंत हुकुम भारती महाराज मांडीगड़ आश्रम के सानिध्य में मेला व स्नेह सम्मेलन (Sneh Sammelan) का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार प्रातः महाप्रसाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में कांतिलाल प्रजापति के बैनर तले भजन गायक दिनेश राणा एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। संचालन सोहनलाल प्रजापत करेंगे। कार्यक्रम सफल बनाने अध्यक्ष वेलाराम रेडवाल, पुखराज, ललित कुमार, छगनलाल, राजाराम, संग्रामराम, रमेश कुमार, भीमाराम, पूनाराम, खासाराम, धनराज, भगवानराम, उमेदराम, पूनाराम, रामलाल, भरत कुमार, मांगीलाल, गणपतलाल, गजाराम, ढ़गलाराम, मांगीलाल, फुराराम, सोहनलाल, पिराराम, भंवरलाल, बाबूलाल, वेलाराम, थानाराम, भंवरलाल, मोहनलाल, शंकरलाल, फूलाराम, चुन्नीलाल सहित समाज बंधु व नवयुवक मंडल सक्रिय हैं। यह जानकारी धनराज थावलिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story