✕
सेंट्रल बैंक ने किया सीपीआर का आयोजन
By EditorialPublished on
अस्पताल के सहयोग से सीपीआर (कार्डियो पलमोनरी रेस्युसिशेसन) का आयोजन किया। बैंक कर्मियों को सीपीआर (CPR) की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक समझायी गयी।

x

मुंबई : सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) द्वारा बम्बई (Mumbai) अस्पताल के सहयोग से सीपीआर (कार्डियो पलमोनरी रेस्युसिशेसन) का आयोजन किया। बैंक कर्मियों को सीपीआर (CPR) की प्रक्रिया विस्तार पूर्वक समझायी गयी। बताया गया कि हृदयाघात के मामलों में मरीज के पास जीवन रक्षा का काफी कम समय रहता है। ऐसी दशा में प्रारंभिक उपचार के रूप में जन सामान्य को मूलभूत तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है, जिससे समय रहते मरीज की मदद हो सके और उसके जीवन की रक्षा की जा सके। केन्द्रीय कार्यालय में अजय टंडन व मोहन बाबू उप महाप्रबंधक ने स्वागत किया। सतीश अग्रवाल, अंचल प्रमुख/महाप्रबंधक ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने पर आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने में मदद की जा सकती है।
Next Story
Related News
X

