✕
राहुल में पीएम बनने की काबिलियत : संजय राउत
By EditorialPublished on
संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना कोई भी तीसरा मोर्चा सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर (Kashmir) तक की यात्रा का मकसद घृणा और डर को दूर करना है और उनका उद्देश्य अपनी पार्टी के बैनर तले विरोधी दलों को एकजुट करना नहीं है।

x

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं और देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना कोई भी तीसरा मोर्चा सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर (Kashmir) तक की यात्रा का मकसद घृणा और डर को दूर करना है और उनका उद्देश्य अपनी पार्टी के बैनर तले विरोधी दलों को एकजुट करना नहीं है। राउत ने कहा, वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों से अलग वह (गांधी) अपना नेतृत्व कौशल दिखाएंगे और एक बड़ी चुनौती (वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के लिए) बनेंगे। वह एक करिश्मा करेंगे। राहुल गांधी के साथ पैदल चलने वाले राउत ने कहा कि कांग्रेस के बारे में भाजपा गलत धारणा फैला रही है, लेकिन यह यात्रा राहुल के बारे में उनकी सभी मिथकों को तोड़ देगी। क्या राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के योग्य हैं, इस सवाल के जवाब में राउत ने कहा क्यों नहीं।
राउत ने कहा कि गांधी ने खुद ही कहा है कि वह प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन जब लोग उन्हें शीर्ष पद पर देखना चाहेंगे, तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। लोकतंत्र में जनता ठान ले तो कोई भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। राउत ने कहा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर हर कोई नहीं चल सकता. इसके लिए बहुत अधिक समर्पण और देश के लिए प्यार की जरूरत पड़ती है. उन्होंने अपने देश के लिए अपनी चिंताओं को जाहिर किया है और मैं इस यात्रा में कोई राजनीति नहीं देखता।

Editorial
Next Story
Related News
X
