✕
'मोदी है तो मुमकिन है। वैश्विक मंत्र बन गया है'
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Foundation) में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक (State BJP working committee meeting) उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और गुजरात में भाजपा की सातवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)

x

लखनऊ (एजेंसी) : यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow) के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (Indira Gandhi Foundation) में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक (State BJP working committee meeting) उद्घाटन सत्र को संबोधित किया और गुजरात में भाजपा की सातवीं बार रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया कौतूहल और आश्चर्य की नजर से भारत की तरफ देख रही है। जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) की अध्यक्षता भारत कर रहा है। जो कि दिखाता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है (Modi Hai to Mumkin Hai) अब वैश्विक मंत्र (global mantra) बन गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत से साबित हो गया है कि जनता विकास को प्रमुखता देती है। जनता ने परिवावाद को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग मई 2022 में आयोजित कार्यसमिति में नए संकल्प के साथ आगे बढ़े थे। पहली बार कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार दो तिहाई बहुमत से यूपी में फिर सत्ता में आई है। विजेता के रूप में काम कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरह जानती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में तमाम राजनीतिक विश्लेषकों की राय को दरकिनार कर चुनाव जीता है। विजेता के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए यह भाजपा सरकार जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) पर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में गांव-गांव हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का असली मतलब बताया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
