✕
घणसोली में प्रवासी की जूलरी शॉप में सेंधमारी
By EditorialPublished on
घणसोली सेक्टर 7 में भाग्यश्री ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप (jewellery shop) में सेंधमारी कर करीब 33 लाख के स्वर्णाभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर इस जूलरी शॉप में चोरी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुराकर साथ ले गये। रबाले पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

x

नवी मुंबई : चोरों (Thief) ने घणसोली सेक्टर 7 में भाग्यश्री ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप (jewellery shop) में सेंधमारी कर करीब 33 लाख के स्वर्णाभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर इस जूलरी शॉप में चोरी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुराकर साथ ले गये। रबाले पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक वाशी सेक्टर 28 में रहनेवाले दिनेशकुमार जैन निवासी तीखी जिला जालोर की घणसोली सेक्टर 7 में भाग्यश्री ज्वेलर्स नामक जूलरी शॉप है। गत 17 जनवरी को इस जूलरी शॉप में सेंधमारी की वारदात अंजाम दी गई है।
Next Story
Related News
X

