Kanhaiyalal Nathulal Joshi
रिछेड़ निवासी कन्हैयालाल नाथूलाल जोशी (
Kanhaiyalal Nathulal Joshi
)
का संपूर्ण जीवन संघर्षों में बीता। एक कर्मयोद्धा की भांति कारोबार से लेकर समाज के लिए समर्पित रहे जोशी आज भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन अपने जुझारूपन के लिए वे प्रवासी समाज में सदैव याद किए जायेंगे। हर परिस्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने वाले जोशी ने सर्राफा, मार्बल, कटलरी, राशन, भवन निर्माण के अलावा अखबार प्रकाशित (newspaper published) करने जैसे कार्यों को बखूबी किया। मेवाड़ नागदा पुरोहित ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होने कई उल्लेखनीय कार्य किए। आमज माता के मेले, 56 जोड़ों के सामूहिक विवाह, समाज के स्नेह सम्मेलन, मेवाड़ महोत्सव (Mewar Festival) आदि के आयोजन में उन्होने अहम योगदान दिया। उनकी सेवाओं को देखते हुये उनको ऑनरेरी डॉक्टरेट समेत कई सम्मान मिले थे। मृदुभाषी स्वभाव के जोशी से जो भी एक बार मिलता, उनका होकर रह जाता। मात्र 15 साल की उम्र में ही व्यापार शुरू करने वाले जोशी ने केएनजे ग्रुप नामक व्यावसायिक संस्थान की स्थापना की थी।
Editorial

Editorial

Next Story