✕
17 साल की नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान में बेचा
By EditorialPublished on
कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर उसे राजस्थान में बेचने की सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। विक्रोली पार्कसाइट पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

x

मुंबई। विक्रोली में कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण (kidnapping of college girl) कर उसे राजस्थान (Rajasthan) में बेचने की सनसनीखेज वारदात उजागर हुई है। विक्रोली पार्कसाइट पुलिस (Vikhroli Parksite Police) ने इस मामले में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप (Bhandup) में रहनेवाली 17 साल की एक किशोरी 23 दिसंबर 2022 को विक्रोली में अपने कॉलेज पढ़ने के लिये आई थी। शाम को जब वह रोजमर्रा के समय पर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज-बीन के बाद पार्कसाइट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग (Minor) होने के कारण पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी। उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक मेरे ने मामले को गंभीरता से लेते हुये सहायक निरीक्षक विकास पाटील, उपनिरीक्षक हुजरे सहित अजित पाटील, संजय गावडे, रूपाली हाडवले के साथ जांच शुरू की। तकनीकी प्रमाणों और सीसीटीवी की मदद से जब जांच की गई तो लड़की एक दंपत्ति के साथ दादर स्टेशन (Dadar Station) पर दादर-हुबली एक्सप्रेस में बैठी नजर आई। पूछताछ और जांच में पता चला कि दंपत्ति ने मिरज का टिकट लिया है। पुलिस ने मिरज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो लड़की दंपत्ति के साथ एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर जाती नजर आई। इस बाइक (Bike) का नंबर जांचा गया तो पता चला कि यह बाइक भी दादर से मालडिब्बे में लदवाकर लाई गई थी।
बाइक भेजनेवाले का नाम और पता निकाला गया और चेंबूर (Chembur) से मनोज जोशी (Manoj Joshi) को हिरासत में लिया गया। जोशी से मिली जानकारी के आधार पर बेलगांव से उसकी पत्नी सुनीता ऊर्फ सुधा जोशी और उसका मामा लडप्पा लक्ष्मण गोवी को हिरासत में लिया गया। सुनीता और लडप्पा ही लडकी को मिरज लेकर गये थे। वहां उन्होंने लड़की को राजस्थान के भावराम माली को एक लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस टीम ने राजस्थान जाकर भावराम को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को कुशलपूर्वक छुड़ा लिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
