Bharat Jodo Yatra
मुंबई : शिवसेना के ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) शुक्रवार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू (Jammu) के कठुआ (Kathua) से शुरू हुई। जम्मू में पहुंचते ही राहुल गांधी ने भी टीशर्ट के ऊपर एक जैकेट पहन ली। अब तक कड़क ठंड में भी वे सिर्फ एक सफेद टी-शर्ट में नजर आ रहे थे। संजय राउत जब भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए तो जम्मू में आज सुबह हल्की बारिश शुरू थी। संजय राउत ने यात्रा में शामिल होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए यह साफ किया कि देश में कांग्रेस (Congress)
के बिना बीजेपी (BJP) को फाइट देने की केजरीवाल, अखिलेश और केसीआर जैसे नेताओं की सोच गलत है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसकी देश भर में व्यापक पहुंच है। देश भर में राहुल गांधी के नेतृत्व के लिए लोगों में एक स्वीकार का भाव है। राहुल को मै आवाज उठाने वाले नेता के तौर पर देखता हूं। संजय राउत ने यह भी साफ किया कि शिवसेना (Shiv Sena) आने वाले वक्त में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
शिंदे गुट के नेताओं ने राउत को पाकिस्तान (Pakistan) जाने की सलाह दी है। इस पर राउत ने कहा कि जम्मू पर भी पाकिस्तान के तोप-गोले बरसते रहते हैं। आतंकियों के हमले होते रहते हैं। उन्हें कहिए यहां वे आएं, तब उन्हें पता चलेगा। वहां बैठ कर कुछ भी बोलना आसान है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी ने तो कहा था कि पाक व्याप्त कश्मीर हिंदुस्तान में लेकर आएंगे। उनसे तो नहीं हो सका। हमारे हाथ में सत्ता आई तो हम जरूर पाकिस्तान जा सकते हैं। अखंड भारत का सपना पूरा कर सकते हैं।
संजय राउत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में एक अच्छा माहौल तैयार हुआ है। पठानकोट (Pathankot) में हजारों युवा हाथों में मशाल लिए शामिल हुए। मशाल कांग्रेस का चिन्ह नहीं है। यह शिवसेना (ठाकरे गुट) का चिन्ह है। देश जगाने के लिए सबके हाथों में मशाल जरूरी है।
Editorial

Editorial

Next Story