India-Pakistan cricket match
दुबई/ वॉशिंगटन (एजेंसी) : आईसीसी (ICC) अपने हर टूर्नामेंट में कम से कम एक भारत-पाकिस्तान मैच (India Pakistan Match) जरूर करवाती है। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भी इन दो चिर-प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत होगी। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होना है। अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड (American Cricket Board) के अध्यक्ष अतुल राय (Atul Rai) ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान मैच अमेरिका में होगा, वेस्टइंडीज में नहीं। राय ने एक इंटरव्यू में कहा, फ्लोरिडा में भारत वेस्टइंडीज मुकाबले को लोकल फैंस की ओर से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। मैच के सारे टिकट बिक गए थे। इसलिए हमें लगता है कि अगर भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच भी यहां हो तो इसे फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा ।
बता दें कि पिछले साल अगस्त में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान टीम इंडिया ने 5 टी-20 और तीन वनडे की सीरीज खेली थी। आखिरी टी-20 फ्लोरिडा में खेला गया था, जिसे भारत ने 88 रनों से जीता था। टीम इंडिया ने ये टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। आईसीसी की टूर्नामेंट कमेटी ने 2 बार अमेरिका के अलग-अलग शहरों का दौरा किया है। उसने कई मैदानों का मुआयना किया है। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के इस मैच की मेजबानी अमेरिका को दी जा रही है, क्योंकि वहां भारत और पाकिस्तान मूल की बड़ी आबादी रहती है। इसके पीछे दूसरा कारण यह है कि आईसीसी अमेरिका में भी क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना चाह रहा है। अभी वहां बेसबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल जैसे खेल लोकप्रिय हैं।
भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता दुनिया में मशहूर है। पिछले 10 साल से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है। आईसीसी इसका फायदा उठाती है और अपने हर टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला करवाती है। आमतौर पर यह मुकाबला टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में होता है। इससे टूर्नामेंट को हाइप मिलता है। ऐसे में आईसीसी और मेजबान देश को टिकट, स्पॉन्सर आदि से मोटी कमाई होती है। अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में होना है। इससे पहले इसी साल वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) भारत में होना है। इसमें भी भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना तय है।

Editorial

Editorial

Next Story