✕
घूसखोर एएसपी दिव्या को 3 फरवरी तक जेल भेजा, एसीबी ने फिर मारे छापे
By EditorialPublished on
निलंबित एसओजी एसएसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) को एसीबी कोर्ट ने 3 फरवरी तक न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया है। दिव्या मित्तल को आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसीबी (ACB) ने तीन दिन की रिमांड के बाद दिव्या मित्तल को अजमेर लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश किया ।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : प्रदेश में दो करोड़ के घूस (Bribe) मामले में आरोपी निलंबित (Suspended) एसओजी एसएसपी दिव्या मित्तल (Divya Mittal) को एसीबी कोर्ट ने 3 फरवरी तक न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया है। दिव्या मित्तल को आज एसीबी ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 3 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसीबी (ACB) ने तीन दिन की रिमांड के बाद दिव्या मित्तल को अजमेर लेकर पहुंची और कोर्ट में पेश किया । एसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट से वारंट (warrant) लेकर आज एक फिर एएसपी दिव्या मित्तल के ठिकानों पर छापे मारे है। दिव्या मित्तल के जयपुर स्थित आवास पर एसीसी ने सर्च अभियान शुरू किया। एसीबी ने जयपुर स्थित हीरापुरा स्थित आवास पर सर्च किया। अक्सर जयपुर (Jaipur) स्थित आवास पर दिव्या मित्तल आया करती थीं।
Next Story
Related News
X

