✕
बंद कमरे में बात क्या हुई
By EditorialPublished on
साथ ही यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी की अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ जयपुर में दो घंटे अकेले में बातचीत हुई। इस बातचीत में इन तीनों के अलावा कोई और नहीं था । बातचीत के बाद जब तीनों बाहर निकले, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। हर सवाल पर तीनों बस मुस्कराते रहे। मीटिंग के एक-दो दिन बाद भी जब पत्रकारों ने इनको कुरेदने की पूरी कोशिश की, तब भी ऐसा कोई संकेत नहीं आया कि आखिर इनके बीच क्या बात हुई? बस यही बात सामने आई कि अशोक गहलोत अब 2023 के चुनाव तक सीएम बने रह सकते हैं।

x
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद चार सालों में हल नहीं हो पाया और अब चुनावी साल भी आ चुका है। इनके बीच चल रहे विवाद को सुलझाने कुछ कोशिशें हुई, तो कम होने की जगह विवाद और बढ़ गया। लेकिन कांग्रेस के लिए राहत की बात रही कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान से गुजर रही थी, तब वहां कोई विवाद नहीं हुआ। साथ ही यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी की अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ जयपुर में दो घंटे अकेले में बातचीत हुई। इस बातचीत में इन तीनों के अलावा कोई और नहीं था । बातचीत के बाद जब तीनों बाहर निकले, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। हर सवाल पर तीनों बस मुस्कराते रहे। मीटिंग के एक-दो दिन बाद भी जब पत्रकारों ने इनको कुरेदने की पूरी कोशिश की, तब भी ऐसा कोई संकेत नहीं आया कि आखिर इनके बीच क्या बात हुई? बस यही बात सामने आई कि अशोक गहलोत अब 2023 के चुनाव तक सीएम बने रह सकते हैं। गहलोत ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के सामने आगामी बजट में गरीबों के लिए गैस सिलेंडर को 500 रू. में उपलब्ध कराने का एलान किया और राहुल गांधी ने उनके इस फैसले की तारीफ की। तभी से यह माना जा रहा है कि अभी फिलहाल राजस्थान में कोई नया प्रयोग नहीं होने वाला है।

Editorial
Next Story
Related News
X
