✕
नए साल की पहली रात को चोरों ने मचाया उत्पात
By EditorialPublished on
जानकारी के अनुसार सुधार मादडा निवासी दिनेश पालीवाल ने बताया कि कस्बे में स्थित आशापुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे को कटर से काटकर मंदिर में घुस गए। चोरों ने मंदिर में ने मंदिर रखी लोहे की पेटियां व गुल्लक को तोड़ दिया और पूरा सामान बिखेर दिया। चोरों ने मंदिर में माताजी 42 चांदी के छत्र, हाली, मुकुट, साकली और पेटियों में पढ़े करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण व गुल्लक से करीब 25 हजार रुपए नगद चुराकर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके से जाब्ता पहुँचा

x

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के नए साल के पहले ही दिन चोरों ने उत्पात मचाया। चोरों ने नए वर्ष की रात्रि को सुधार मादड़ा में देर रात अज्ञात चोरों ने माताजी के मंदिर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण व हजारों रूपये की नकदी चुराई, साथ ही सायरा के करदा में एक सूने मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवर व हजारों की नकदी चुराकर ले गए।
जानकारी के अनुसार सुधार मादडा निवासी दिनेश पालीवाल ने बताया कि कस्बे में स्थित आशापुरा माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे को कटर से काटकर मंदिर में घुस गए। चोरों ने मंदिर में ने मंदिर रखी लोहे की पेटियां व गुल्लक को तोड़ दिया और पूरा सामान बिखेर दिया। चोरों ने मंदिर में माताजी 42 चांदी के छत्र, हाली, मुकुट, साकली और पेटियों में पढ़े करीब ढाई किलो चांदी के आभूषण व गुल्लक से करीब 25 हजार रुपए नगद चुराकर ले गए। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके से जाब्ता पहुँचा और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है और इसी मंदिर में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। वही सायरा थाना क्षेत्र के करदा गांव के मेघवाल मोहल्ले में भी अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर घर की पेटियों में रखें सोने चांदी के आभूषण व करीब 20 हजार की नकदी चुरा ली। सुबह जब धुलाराम को उसके पिता तेजाराम ने घटना की जानकारी दी, जिस पर धुलाराम उदयपुर से करदा पहुंचा और थाने पर जाकर मामला दर्ज करवाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
