✕
हरियाणा के खेल मंत्री का इस्तीफा
By EditorialPublished on
बता दें कि गुरूवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच ने बताय कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उत्पीड़न किया। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला कोच ने कहा, मुझे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। मैंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डराने वाले संदेश मिल रहे हैं। डर के मारे मैंने फोन कॉल अटेंड करना बंद कर दिया है। मंत्री ने मुझे फरवरी से नवंबर के ब

x

चंडीगढ़ (एजेंसी) : हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। एक महिला कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।
बता दें कि गुरूवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कोच ने बताय कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ कार्यालय पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उत्पीड़न किया। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला कोच ने कहा, मुझे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। मैंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डराने वाले संदेश मिल रहे हैं। डर के मारे मैंने फोन कॉल अटेंड करना बंद कर दिया है। मंत्री ने मुझे फरवरी से नवंबर के बीच अपने कार्यालय और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उन्होंने मुझे सेक्टर 7 में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझसे ज्यादातर सोशल मीडिया पर बात की। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने घर पर मुझे गलत तरीके से छुआ। मैंने चंडीगढ़ पुलिस को घटनाओं का क्रम सुनाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
