Wine
जयपुर (कार्यालय संवाददाता) : दो साल कोरोना के चलते फीके रहे सेलिब्रेशंस में अब रौनक दिखने लगी है। कोविड की पाबंदियां हटने के बाद साल 2022 में दीवाली - दशहरा सहित सभी त्यौहारों को लोगों ने जमकर सेलिब्रेट किया। वहीं नए साल के वेलकम में भी खास रौनक रही है। 31 दिंसबर की रात जयपुर सहित कई शहर डेकोरेशन और रोशनी से जगमग रहे । शहर के रेस्टोरेंट्स और होटल्स भी लोगों ने जमकर एंजॉय किया। डांस - म्यूजिक की मस्ती के साथ बड़ी बात यह भी रही कि राजस्थान में नए साल के जश्न पर लोग 111 करोड़ रूपए की शराब पी गए । न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान इस साल लिकर कंजमेंशन जबरदस्त रहा है, जिसने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विदेशी शराब की हुई जबरदस्त बिक्री
राजस्थान में इस साल शराब की बिक्री 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। बताया जा रहा है कि इस साल लोगों ने विदेशी शराब भी जमकर पी। इस बार इंपोर्टेड शराब की भी जबरदस्त डिमांड रही । मिली जानकारी के अनुसार दो दिन (30-31 दिसंबर) के अंदर पूरे राज्य में 35.26 करोड़ रूपए कीमत की विदेशी शराब की बिक्री हुई। बड़े होटल और रिसोर्ट में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड रही है। इसके अलावा पर्सनल पार्टियों में भी लोगों ने अपने करीबियों को इंपोर्टेड शराब पिलाई। इसका अलावा बीयर की भी राजस्थान में काफी खपत रही है।
पिछले साल से इस साल
पिछले दो साल में इस बार सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई है। आबकारी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में 30-31 दिसंबर को राजस्थान में 77.82 करोड़ की शराब बिक्री हुई। इसमें 12.60 करोड़ की बीयर और 65 करोड़ की अंग्रेजी शराब शामिल है। हालांकि इस दौरान कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के आने के बाद सरकार ने जश्न पर पाबंदियां लगा दी थी। अब साल 2022 में दो दिन में दो दिन में 19.95 करोड़ की बीयर, जबकि 87.82 करोड़ की इंडियन मेड फॉरेन लिकर यानी अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। बताया जा रहा है कि इस साल ईयर एंड पर ये अब तक की सबसे रिकॉर्ड शराब बिक्री रही। इससे पहले साल 2019 में 104 करोड़ रूपए की शराब 30 और 31 दिसंबर के दिन गोदामों से बिकी थी। उस समय भी आयोजन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं थी ।
Editorial

Editorial

Next Story