✕
बागोलिया बांध से पानी रिलीज करवाने के लिए किसान प्रशासन के खिलाफ लामबंद
By EditorialPublished on
मावली विधानसभा स्थित बागोलिया बांध से पानी रिलीज करने और रिलीज नहीं करने को लेकर दो पक्ष बन गए है। एक पक्ष चाहता है कि बांध का पानी रिलीज ना हो जिससे गर्मी में पानी की समस्या ना रहे। वहीं दूसरा पक्ष चाहता है कि पानी रिलीज किया जाए ताकी किसान सिंचाई कर सकें। वहीं प्रशासन के पास भी इसका हल नहीं है। इसी को लेकर पानी रिलीज करवाने की मांग कर रहे किसानो ने रविवार को लदानी स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फतहपुरा, गंदोली खेड़ा, लदानी, विशनपुरा, बीड़घास, स्वरूपपुरा, लोपड़ा गा

x

उदयपुर. नगर संवाददाता : जिले के मावली विधानसभा स्थित बागोलिया बांध से पानी रिलीज करवाने की मांग को लेकर अब कमाण्ड क्षेत्र के किसान प्रशासन के खिलाफ लामबंद होना शुरू हो गए है। किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर इस बांध का पानी रिलीज नहीं कर रहे है, जिससे किसानों की फसलें सूख रही है।
मावली विधानसभा स्थित बागोलिया बांध से पानी रिलीज करने और रिलीज नहीं करने को लेकर दो पक्ष बन गए है। एक पक्ष चाहता है कि बांध का पानी रिलीज ना हो जिससे गर्मी में पानी की समस्या ना रहे। वहीं दूसरा पक्ष चाहता है कि पानी रिलीज किया जाए ताकी किसान सिंचाई कर सकें। वहीं प्रशासन के पास भी इसका हल नहीं है। इसी को लेकर पानी रिलीज करवाने की मांग कर रहे किसानो ने रविवार को लदानी स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फतहपुरा, गंदोली खेड़ा, लदानी, विशनपुरा, बीड़घास, स्वरूपपुरा, लोपड़ा गांव के किसान मौजूद थे। इस बैठक में तय किया गया कि वे पानी के लिए प्रशासन के खिलाफ लामबंद होंगे। बांध में पर्याप्त पानी आने के बाद भी प्रशासन और जल संसाधन विभाग किसानों की बात नहीं सुन रहा है। इस पर प्रशासन के खिलाफ आगामी लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों का कहना है कि प्रशासन और सिंचाई विभाग किसानों को बर्बाद करना चाहते है। इस बैठक में सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
