✕
अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ कर देगी हैरान
By EditorialPublished on
पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन का अंदाज निराला है और उनकी लाइफस्टाइल भी बहुत रॉयल है। एक्टर की खास बात ये है कि उन्हें महेंगी गाड़ियों का शौक है और वे कई सारी कार्स के मालिक हैं। आइये जानते हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें। अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक महेंगी कार्स हैं। उनके पास खुद की आलीशान वैनिटी वैन है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर वॉग है। इस कार की कीमत मार्केट में 2.50 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास जेगुआर की ङ्गच्छ्रु भी है जो 1.20 करोड़ की आती है।

x

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिलती है। पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन का अंदाज निराला है और उनकी लाइफस्टाइल भी बहुत रॉयल है। एक्टर की खास बात ये है कि उन्हें महेंगी गाड़ियों का शौक है और वे कई सारी कार्स के मालिक हैं। आइये जानते हैं एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें। अल्लू अर्जुन के पास एक से बढ़कर एक महेंगी कार्स हैं। उनके पास खुद की आलीशान वैनिटी वैन है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर वॉग है। इस कार की कीमत मार्केट में 2.50 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा उनके पास जेगुआर की ङ्गच्छ्रु भी है जो 1.20 करोड़ की आती है। उनके पास ऑडी की ए 7 कार है जो 86 लाख रुपये की है। सोशल मीडिया पर एक्टर काफी एक्टिव रहते हैं और वे अपनी शानदार लाइफस्टाइल से फैंस को इंट्रोड्यूस कराते रहते हैं। एक्टर का हैदराबाद में एक ऑफिस भी है। ये ऑफिस बेहद खास है। और एक्टर वक्त-वक्त पर वहां जाते रहते हैं। अल्लू अर्जुन के बंगले की बात करें तो उनका बंगला बेहद खास है। उसकी कीमत होश उड़ा देने वाली है। सीए नॉलेज की रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन के आलीशान बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है। कुल नेटवर्थ की बात करें तो पुष्पा फेम स्टार अल्लू अर्जुन की कुल नेटवर्थ 370 करोड़ रुपये है। एक्टर एक फिल्म की फीस भी अच्छी-खासी लेते हैं। बता दें कि पुष्पा की सफलता के बाद इसके दूसरे सीजन के लिए भी अल्लू अर्जुन ने मोटी फीस की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
