Rape
उदयपुर (प्रासं)। शहर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और शादी करने का दिन तय करने व युवती के परिजनों द्वारा कार्ड छपवाकर कार्ड वितरित करने के बाद भी अन्यत्र सगाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रतापनगर थानाधिकारी दर्शनसिंह ने बताया कि 27 वर्षीय युवती ने 6 दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी सगाई हिरणमगरी सेक्टर 4 निवासी गौरव पुत्र प्रकाश जैन के साथ हुई थी। सगाई के बाद गौरव ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये, शादी के कार्ड छप चुके थे और परिवार एवं रिश्तेदारों में वितरित भी हो चुके थे। 4 दिसम्बर को शादी होना तय हुई और सारी तैयारियां पूरी कर ली लेकिन आरोपी गौरव शादी वाले दिन बरात लेकर नहीं आया। युवती की रिपोर्ट पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 420 व 376 में मामला दर्ज किया। मामले में लिप्त आरोपी गौरव जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की। शनिवार को उसे शीतकालीन न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया।
Next Story