PM Narendra Modi-Mumbai Police
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने मुंबई (Mumbai) दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और दो मेट्रो लाइनों का उद्घाटन (Inauguration of Metro Lines) करेंगे। इन परियोजनाओं से महानगर में परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और यातायात सुगम होगा। पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी (BJP) नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। इस बीच मुंबई पुलिस (Mumbai Police ) ने भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 जनवरी की मुंबई यात्रा के मद्देनजर बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, मेघवाड़ी और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्रों में ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान उड़ानों की अनुमति नहीं होगी। इस बीच यहां ये भी बता दें कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले उद्धव ठाकरे
(Uddhav Thackeray)
के घर के बाहर बीजेपी नेताओं के बड़े कटआउट लगाए गए हैं। पीएम मोदी के अलावा, बाला साहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) के कटआउट उद्धव ठाकरे के घर के बाहर दिखाई दिए। बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि पीएम मोदी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बीएमसी चुनाव (BMC Election) के लिए बीजेपी और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबंची शिवसेना के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी।

Editorial

Editorial

Next Story