✕
मनप्रीत बादल ने छोड़ी पार्टी
By EditorialPublished on
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो' यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पंजाब से गुजरी है। खास बात है कि यात्रा से बादल की गैरमौजूदगी ने भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) और बादल के बीच खींचतान की खबरें आती रही हैं। बादल ने अपने इस्तीफे में शीर्ष नेताओं पर गुटबाजी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने बताया है कि दिल्ली के लोग पंजाब को चला रहे हैं और गुटबाजी केवल बढ़ी है। वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाए हैं

x

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब (Punjab) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet Singh Badal) ने इस्तीफा दे दिया है।
एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो' यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पंजाब से गुजरी है। खास बात है कि यात्रा से बादल की गैरमौजूदगी ने भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) और बादल के बीच खींचतान की खबरें आती रही हैं। बादल ने अपने इस्तीफे में शीर्ष नेताओं पर गुटबाजी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने बताया है कि दिल्ली के लोग पंजाब को चला रहे हैं और गुटबाजी केवल बढ़ी है। वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब कांग्रेस में उन्हें अपमानित किया गया है। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) के भतीजे मनप्रीत पांच बार के विधायक हैं और दो बार पंजाब के वित्त मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पत्र में आरोप लगाए हैं कि जिस तरह से पंजाब के मामले में कांग्रेस ने फैसले लिए हैं, वे निराशाजनक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi) में बैठे कुछ लोगों के समूह ने राज्य में गुटबाजी को बढ़ाने का काम किया है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) से निष्कासित होने के बाद उन्होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब गठित कर ली थी, जिसका बाद में कांग्रेस के साथ विलय हो गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
