✕
बंगाल का गिरोह और मुंबई में चोरी
By EditorialPublished on
दिल्ली (Delhi) के रास्ते मुंबई आता था और महज 10 मिनटों के अंदर बंद घरों में ताबड़तोड़ चोरी करके फरार हो जाता था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मिले सुरागों के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। दरअसल, मुंबई के मलाड (Malad) इलाके में दिनदहाड़े एक फ्लैट में लाखों की चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक घर के लॉक को तेजी से तोड़ते नजर आए। लॉक तोड़ने के दौरान एक शख्स बाहर से निगरानी कर रहा था,

x

मुबई : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पश्चिम बंगाल (West Bengal) से चलकर दिल्ली (Delhi) के रास्ते मुंबई आता था और महज 10 मिनटों के अंदर बंद घरों में ताबड़तोड़ चोरी करके फरार हो जाता था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मिले सुरागों के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चोरों की तलाश की जा रही है। दरअसल, मुंबई के मलाड (Malad) इलाके में दिनदहाड़े एक फ्लैट में लाखों की चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जब जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक घर के लॉक को तेजी से तोड़ते नजर आए। लॉक तोड़ने के दौरान एक शख्स बाहर से निगरानी कर रहा था, जबकि 2 लोग तेजी से लॉक को तोड़ने में लगे थे। सीसीटीवी से पहचान होने के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया और वारदातों को अंजाम देकर भागने की फिराक में जुटे मास्टरमाइंड निजाम शेख (Nizam Shaikh) और उसके दो साथियों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यह दिल्ली के रास्ते ट्रेनों के जरिए मुंबई (Mumbai) आता था और दिनदहाड़े चोरियों को अंजाम देने के बाद हवाई जहाज से सीधे दिल्ली भाग जाता था। इस गिरोह ने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में पिछले 2 दिनों में 7 से ज्यादा बंद घरों में चोरी को अंजाम दे चुका था। इनके खिलाफ मुम्बई के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
